NIOS Class 12th History Notes in Hindi Medium

NIOS Class 12th History Notes in Hindi Medium

which you have to do and you can easily score good marks in upcoming exams.

I will give you all the important information by typing.


प्र०1- फाहियान और हवेनत्सांग की विशेषताओं के बारे में बताइये ?
उ०- चीनी यात्रियों में फाहियान और हवेनत्सांग का नाम लिया जा सकता है। दोनों बौध्द थे और इस देश मे बौद्ध तीर्थो के दर्शन तथा बौद्ध धर्म का अध्ययन करने आए थे।

प्र०2- आर्यों की सभ्यता की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए ?
उ०- माना जाता है कि आर्य लोग मूलतः दक्षिण रूस से मध्य एशिया के बीच फैले घास के मैदानों मे रहते थे। यहाँ से आर्यो के एक समूह ने भारत में प्रवेश किया और इन्हें इंडो-आर्यन अथवा आर्यो के नाम से जाना जाता है।

प्र०3- अशोक की धम्म नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या है ?
उ०- अशोक की धम्म नीति से यह पता चलता है कि धम्म की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है-
(1) करुणा दया दान-दक्षिणा सच्चाई पवित्रता और अच्छा व्यवहार करना।
(2) आगे उसने लोगों से कहा की हिसा पर नियंत्रण अत्याचार क्रोध और ईर्ष्या पर नियंत्रण पानी का अनुरोध किया।
(3) उसने अपने अभिलेखो मे सबंधियोंकहा की वे अपने माता-पिता,  सबंधियों ब्राहमणो और भिखारियों का सम्मान करें।

प्र०4- जैन और बौद्ध धर्म की प्रमुख शिक्षाए क्या है?
उ०- जैन और बौद्ध धर्म की प्रमुख शिक्षाए निम्नलिखित हैं-
(1) सत्य और हर प्रकार से पहचाना जा सकता है।
(2) कठोर प्रायश्चित और हिंसा धर्म का पालन करना।
(3) अन्य धर्मों की तरह जैन धर्म अधिक दिनों तक नहीं चलसका और वह दो भागों में बट गया दिगंबर और श्वेतांबर जैन में बट गया।

प्र०5- मेगास्थनीज कौन था ?
उ०- भारत में समय-समय पर ग्रीस रोम और चीन से राजदूत आते रहे हैं, जैसे कोई राजदूत बनकर कोई यात्री के रूप में तो कोई धर्म के अध्ययन के लिए उन्होंने जो कुछ देखा वे उसका छाप छोड़ गए हैं।

प्र०6- उत्तर वैदिक काल में गंगा नदी के ऊपरी मैदानी क्षेत्र में कौन निवास करता थे ?
उ०- आर्य लोग।

प्र०7- मगध को लोहा अयस्क और लकड़ी की आपूर्ति किस क्षेत्र से होती थी ?
उ०- छोटा नागपुर।

प्र०8- प्राचीन पाषाण युग में मानव के कौन-से दो मुख्य व्यवसाय थे ?
उ०- शिकार।

प्र०9- चट्टानों पर चित्रकारी अथवा भिति चित्र किस काल की भिन्न विशिष्ट कला थी ?
उ०- पाषाण युग।

प्र०10- ‘वेद’ शब्द से आप क्या समझते हैं ?
उ०- पवित्र ज्ञान।

प्र०11- कृषि देवता किसे कहा जाता था ?
उ०- इन्द्र देवता।

प्र०12- ‘गोत्र’ शब्द से आप क्या समझते हैं ?
उ०- एक ही पूर्वज की संतान।

प्र०13- पूरा पाषाण युग के दौरान उपयोग किए जाने वाले औजारों को बताइए ?
उ०- पूर्व पाषाण युग चरण में मुख्य औजार थे-हाथ की कुल्हाड़ी, गंडासा और काटने के औजार।

प्र०14- प्रारम्भिक वैदीक काल के लोगों के भौगोलिक स्थान के बारे में लिखिए ?
उ०- प्राचीन आर्य लोग ‘सप्त-सिंधु’ नाम के क्षेत्र में रहते थे, जिसका अर्थ है- सात नदियों वाला क्षेत्र। यह क्षेत्र मुख्यतया दक्षिण एशिया के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र से लेकर यमुना नदीं तक के क्षेत्र में फैला है। सात नदियों में शामिल हैं- सिंधु, वितस्ता (झेलम), असिकनी (चिनाब), परुश्नी (रावी), विपाशा (व्यास), शुतुद्री (सतलुज) और सरस्वती।

प्र०15- आजीविका पंथ की नींव किसने रखी ?
उ०- आजीविका पंथ की नींव मखाली घोषाल ने रखी।

प्र०16-  जैन धर्म की कौन-सी दो शाखाएँ हैं ?
उ०- जैन धर्म की दो शाखाएँ और श्वेताम्बर हैं।

प्र०17- मगध की राजधानी का क्या नाम था ?
उ०- राजगीर।

प्र०18- अंतिम मौर्य शासक कौन था ?
उ०- बृहद्रथ था।

प्र०19- अशोक की मृत्यु के उपरांत किन दो शासकों ने दो भागों पर राज किया ?
उ०- अशोक की मृत्यु के उपरांत दशरथ और शासकों ने राज किया।

प्र०20- मौर्य के पतन का विस्तार से वर्णन कीजिए?
उ०- मौर्य के पास एक विशाल सेना और एक बड़ा शासन तंत्र था। उन्होंने बहुत बड़े भू-भाग पर शासन किया। परन्तु अशोक की मृत्यु के पश्चात शीघ्र ही सम्राज्य दो भागों में विभाजित हो गया पूर्वी भाग के साम्राज्य का नियंत्रण राजा दशरथ के हाथों में और पश्चिमी भाग सम्प्रति के अधीन था।
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि बौध्द धर्म के प्रभाव मे आने के बाद अशोक शांतिप्रिय बन गए था और उसने अपनी सेना को दुर्बल बना दिया था।

प्र०21- शक किस क्षेत्र के निवासी थे ?
उ०- मध्य एशिया।

प्र०22- कुषाण वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था ?
उ०- कनिष्क।

प्र०23- हाथी गुम्फा अभिलेख कहाँ है ?
उ०- उड़ीसा।

प्र०24- स्तूप से आप क्या समझते है ?
उ०- स्तूप बौद्धों का उपासना स्थल हुआ करते थे, क्योंकि इसमें बुद्ध अथवा बौद्ध भिक्षुओं के अवशेष संग्रहीत बोता थे।

प्र०25- मौर्यकाल की मूर्तिकला की शैली पर टिप्पणी कीजिये।
उ०-(1) ईशा के बाद की प्रथम शताब्दी में बौद्ध धर्म में दो विभाजन हुए हीनयान तथा महायान। महायान बौद्धों ने बुद्ध को भगवान मानकर मानव रूप में पूजा करने पर बल दिया।
(2) परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों में महात्मा बुद्ध की प्रतिमाओं का सृजन हुआ।
(3) इस काल में मूर्ति निर्माण की तीन मुख्य शैलियाँ विकसित हुई वे थी-मथुरा शैली, गांधार शैवी तथा अमराक्ती शैली।
(4) कुषाण के शासन काल के दौरान व्यापक संख्या में हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियों का निर्माण हुआ।

प्र०26- भारत के समुद्री व्यापार की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये ?
उ०- उत्तर तथा दक्षिण भारत को जोड़ने वाले प्रमुख दक्षिणपथ था। यह इलाहाबाद के निकट कौशाम्बी से प्रारंभ होता था तथा आधुनिक उज्जैन, तत्कालीन उज्जैयनी से होता हुआ पश्चिमी तट के महत्वपूर्ण बंदरगाह तक पहुँचता था। दक्षिणपथ आगे जाकर प्रतिष्ठान तक था, जो कि सातवाहन साम्राज्य की राजधानी थी।

प्र०27- चोल शासकों की प्रशासनिक व्यवस्था पर टिप्पणी कीजिये।
उ०-(1) दक्षिण भारत में चोल शासकों की प्रशासनिक व्यवस्था थोड़ी भिन्न थी। ग्राम स्तर पर, स्थानीय लोग स्वशासन का आनन्द उठाते थे। स्वयं द्वारा निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों की सहायता से वे अपने प्रशाथे की देख-रेख किया करते थे।
(2) अभिलेखों में दो प्रकार की ग्राम सभाओं का उल्लेख प्राप्त होता है। वे थे- सभा तथा उर। ब्राह्मणों द्वारा वशानुगत रूप से शासित ग्रामों की समितियों को सभा कहा जाता था, जबकि गैर-ब्राहमण प्रभुत्व वाली समितियाँ उर कहलाती थीं।

प्र०28- महमूद गजनी कौन था ? उसने भारत पर आक्रमण क्यों किया ?
उ०- महमूद गजनी तुर्की गुलाम सेनापति था।
(1) गजनी वे मुल्तान के शासको पर धावा बोला।
(2) जल्द ही पंजाब भी गजनी के अधीन हो गया।

प्र०29- मुहम्मद गोरी के पंजाब तथा सिंध में विजय पाने के क्या उद्देश्य थे, टिप्पणी कीजिये ?
उ०- (1) मुहम्मद गोरी ने सबसे पहले मुल्तान की ओर रुख किया और उसे उसके शासक से  मुक्त कराया। इसी अभियान के तहत उसने भाटी राजपूतों से कच्छ को जीता।
(2) गुजरात पर विजय हासिल करने के लिए आक्रमण किया।

प्र०30- अलाउद्दीन खिलजी कौन था ? उसके लिए विद्रोह के कारण एवं नियम बताइए ?
उ०- अलाउद्दीन खिलजी, जलालुद्दीन का भतीजा और दामाद था।
उसने अपने चाचा की मदद सत्ता पाने के लिए की थी।
बरनी के अनुसार अलाउद्दीन खिलजी ने महसूस किया कि इन विद्रोहो के चार प्रमुख कारण है-
(1) गुप्तचर व्यवस्था की अयोग्यता।
(2) शराब का आम उपयोग।
(3) कुलियों के मध्य सामाजिक व्यवहार और आपस में विवाह संबंध।
(4) कुलियों के पास अत्यधिक जमीन।
इस विद्रोह की कड़ियों को तोड़ने के लिए अलाउद्दीन ने कुछ नियम बनाए जो निम्नलिखित है-
(1) वे परिवार जिन्हें मुफ्त में जमीन मिली हुई है, वे अपने स्वामित्व वाली वस्तुओं के लिए करों का भुगतान करेंगे।
(2) सुल्तान ने गुप्तचर व्यवस्था को पुन: संगठित किया।
(3) शराब का प्रयोग प्रतिबंधित किया।
(4) सुल्तान की अनुमति के बगैर अभिजात्य वर्गो के आपस में सामाजिक समारोह तथा शादी-विवाह पर रोक लगा दी।
अलाउद्दीन खिलजी ने विशाल स्थायी सेना की स्थापना की।

प्र०31- हुमायूँ ने किन-किन समस्याओं का सामना किया था?
उ०- सन् 1530 में बाबर की मृत्यु के उपरान्त उसका पुत्र हुमायुँ उत्तराधिकारी बना। हुमायूँ के अधीन परिस्थितियाँ कॉफी निराशाजनक थीं। हुमायूँ ने जिन समस्याओं का सामना किया, वे थीं :
(1) नहीं जीते गए प्रदेशों का प्रशासन संगठित नहीं था।
(2) बाबर की तरह हुमायूँ को उतना सम्मान और मुगलों के आभिजात्य वर्ग से इतनी इज्जत नहीं मिल पाई।
(3) चुगतई आभिजात्य वर्ग उसके पक्ष में नहीं था और भारतीय कुलीन, जिन्होंने बाबर की सेवाएँ ग्रहण की थीं, उन्होंने हुमायूँ को राजसिहासन मिलने पर मुगलों का साथ छोड़ दिया था।
(4) उसे अफगानियों की दुश्मनी का भी सामना करना पड़ा, मुख्यत: बिहार में एक तरफ थे शेर खान, तो दूसरी तरफ था गुजरात का शासक बहादूरशाह।
(5) तैमूरी परम्पराओं के अनुसार उसे अपने साथियों के साथ बाँट कर शक्तियों पर अधिकार पाना था। नवस्थापित मुगल साम्राज्य के दो केन्द्र थे-दिल्ली और आगरा। मध्य भारत का नियन्त्रण हुमायूँ के हाथ में था, तो अफगानिस्तान और पंजाब उसके भाई कामरान के अधीन था।

प्र०32- सल्तनत का पतन कब शुरु हुआ ? 
उ०- 1338 में फिसेजशाह तुगलक की मृत्यु के बाद पतन शुरु हुआ।

प्र०33- कश्मीर का अकबर किसे कहते थे ?
उ०- जैनुल आबिदीन को कहते थे।

प्र०34- किस राजा के शासन काल में तिरुपति मंदिर का निर्माण हुआ ?
उ०- कृष्णदेवराय।

प्र०35- अठारहवीं सदी में प्रादेशिक राज्यों को किन वर्गो में बाँटा गया है ?
उ०- मुगल कुलीनों द्वारा स्थापित, वनत, जागीरें, मुगल अधिकारियों से दगावत।

प्र०36- जेनुल आबिदीन कौन था ?
उ०- जैनुल आबिदीन (1420-1470) कश्मीर का सबसे बड़ा शासक था। वह बहुत बुद्धिमान शासक था और उसने उन सभी हिंदुओं को वापस बुला लिया, जो सिकंदर शाह की वजह से राज्य छोड़कर चले गए थे।

प्र०37- वह प्रथम सुल्तान कौन था, जिसने अभिजाक वर्ग पर पहली बार सख्ती से नियंत्रण रखने की कोशिश की थी ?
उ०- बलबन ऐसा प्रथम सुल्तान था।

प्र०38- परगना के स्तर के तीन अधिकारियों के नाम लिखें।
उ०- शिक्दार, फौजदार, कोतवाल परगना के स्तर के अधिकारी हैं। 

Chapter- 1

भारत के इतिहास को समझना

प्र० 1-  वेदिक  साहित्य किसे कहते हैं?
उ०- भारत की अधिकतम प्राचीन रचनाएं जो धर्म से जुड़ी है उन्हें वैदिक साहित्य कहा जाता है जैसे वेद, पुराण, आरण्यक, सूत्र इत्यादि लेकिन वेद वैदिक साहित्य का सबसे बड़ा अंग है।

प्र० 2- वेद से आप क्या समझते हैं?
उ०- वेद प्राचीन भारत  के सबसे  पुराना ग्रंथ है, जो संख्या में चार है। ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद और अथर्ववेद। इन्हें साहित्य भी कहा जाता है। यह ज्ञान का बहुमूल्य भंडार है। उनका रचनाकाल 1500 से 500 ईसापूर्व माना जाता है।

प्र० 3- अर्थशास्त्र की रचना किसने की है?
उ०- अर्थशास्त्र कौटिल्य की रचना हैै। कौटिल्य चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में प्रधानमंत्री था। उसकी पुस्तक तत्कालीन अर्थव्यवस्था और राजनीति को जानने लिए महत्वपूर्ण स्रोत है।

प्र० 4- अभिलेख किसे कहते हैं? अभिलेखों से हमें किसउप्रकार सहायता मिलती है?
उ०- पत्थर, धातु, पकी हुई मिट्टी आदि जैसी सख्त सतह पर खूरस्कार उकेरी गई लिखावट को अभिलेख कहते हैं भारतीय अभिलेखों में प्राचीन भारतीय इतिहास के ज्ञान को प्राप्त करने में विशेष सहायता प्रदान की है। इन अभिलेखों की दी गई तिथियां इतिहास की कड़ियों को जोड़ने में बड़ी सहायक सिद्ध हुुई हैैै।

प्र० 5- शिलालेख लिखवाने में सबसे पहला नाम किसका है, और वह किस भाषा में लिखा गया है?
उ०- शिलालेख लिखवाने वाले में सबसे पहला नाम सम्राट अशोक का ही है। अशोक के अधिकतर अभिलेख ब्राह्मी अथवा खरोष्ठी लिपि में है। खरोष्ठी लिपि को पढ़ने में सबसे पहले सफलता प्राप्त की जेम्स प्रिंसेस ने। अशोक तथा गुप्त शासकों के लेख अति महत्वपूर्ण है

प्र० 6- प्राचीन भारतीय इतिहास को जानने के विभिन्न स्रोत कौन से हैं?
उ०- अभिलेख- अभिलेख हमारे इतिहास के बारे में जानकारी देते हैं। इन अभिलेखों को पढ़कर हम अपने इतिहास के बारे में जान पाते हैंं।
सिक्के- सिक्कों के अध्ययन को मुद्राशास्त्र कहा जाता है। अधिकतर सिक्के तांबे, चांदी, सोना, सीसा धातु से निर्मित होतेउ थे। सिखों पर राजाओं और देवताओं के नाम तथा तिथियां उत्कीर्ण है।
स्मारक और भवन-  प्राचीन काल के महलों, मंदिरों, स्मारकों से हमें इतिहास के बारे में जानकारी मिलती  है पुस्तकें प्राचीन इतिहास की पुस्तकों से हमें इतिहास के बारे जानकारी मिलती है।

प्र० 7- अर्थशास्त्र किसकी रचना है
उ०- अर्थशास्त्र कौटिल्य की रचना है कौटिल्य का वास्तविक नाम विष्णु गुप्त था। मौर्य के दरबार का प्रधानमंत्री था। उसकी  पुस्तका अर्थशास्त्र को भारत का प्रथम राजनीतिक ग्रंथ स्वीकार किया जाता है। इस पुस्तक में राजा के कर्तव्यो, युद्ध करने का ढंग, कूटनीति के नियम, शासन प्रबंध को कुशल बनाने के सिद्धांत तथा ऐसे अन्य राजनीतिक विषयों पर विचार किया गया है।

प्र० 8- इंडिका किसकी रचना है?
उ०- इंडिका मेगस्थनीज की यात्रा वृतांत है, और अर्थशास्त्र से अलग है। उसके इस वृतांत से तत्कालीन भारत के सामाजिक स्थिति पर पूर्ण प्रकाश पड़ता है। अनेक विद्वान इस वृतांत को विक्ष्वसनीय नहीं मानते हैं।
विद्वानों का कहना है कि मेगास्थनीज की कई बातें सुनी सुनाई लिखी है लेकिन इन झूठी बातों को छोड़कर उसकी पुस्तक से हमें बहुत उपयोगी एवं वास्तविक  ऐतिहासिक सामग्री प्राप्त होती है

Chapter- 2

भारत का भौगोलिक परिवेश और प्रागैतिहासिक सभ्यताएं


1 thought on “NIOS Class 12th History Notes in Hindi Medium

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *